google.com, pub-9828067445459277, DIRECT, f08c47fec0942fa0 राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना 2025

Welcome page

जागरूक मंच वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! यह Blogs सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है! इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है!

राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना 2025

 

राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना 2025

योजना के बारे में

  • राजस्थान में लड़कियों में शिक्षा का दर बहुत कम है।
  • उचित मार्गदर्शन, लोगों में जागरूकता और आर्थिक सहायता ठीक न होने के कारण प्रदेश के निवासी कन्याओं को उच्च शिक्षा पूर्ण करा पाने में असमर्थ होते है।
  • इस समस्या के समाधान हेतु राज्य सरकार ने "लाडो प्रोत्साहन योजना" को लागु करने का निर्णय लिया है।
  •  राजस्थान में लाडो प्रोत्साहन शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा दर में बढ़ौतरी करना और उन्हें उच्च शिक्षा पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा शिशु मृत्यु दर में कमी लाना भी लक्ष्य रखा गया है।
  • दिनांक 1 अगस्त 2024 से राजस्थान सरकार द्वारा सम्पूर्ण राज्य में लाडो प्रोत्साहन योजना को लागू कर दिया गया है।
  • योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा 1,00,000/- रूपये का सेविंग बांड कन्या के जन्म के समय दिया जाता है।
  • हाल ही में सरकार द्वारा योजना की राशि में वृद्धि करते हुए इसे इ लाख से बढाकर 1.50 लाख कर दिया गया है।
  • इस सेविंग बांड की धनराशि को लाभार्थी कन्याओं को 7 चरण में प्रदान किया जायेगा।
  • राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत राजस्थान सरकार प्रदेश की सभी पात्र कन्याओं को 1.50 लाख रूपये के सेविंग बांड की धनराशि निम्नलिखित चरणों में प्रदान करेगी :-
    • 5,000/- रूपये कन्या के जन्म के समय।
    • 5,000/- रूपये 1 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने पर।
    • 10,000/- रूपये कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर।
    • 15,000/- रूपये कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर।
    • 20,000/- रूपये कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर।
    • 25,000/- रूपये कक्षा 12 में प्रवेश लेने पर।
    • 70,000/- रूपये स्नातक उत्तीर्ण करने और 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर।
  • इस प्रकार लाभार्थी कन्या को उसके जीवन के सभी प्रमुख चरण पर राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 1.50 लाख रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना में वित्तीय सहायता का लाभ प्रदेश की सभी कन्याओं को देय होगा।
  • पूर्व की सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री राजश्री योजना को इसी योजना में समायोजित किया जाएगा एवं उस योजना के लाभार्थी को शेष किश्तों का लाभ लाडो प्रोत्साहन योजना से देय होगा।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की वित्तीय सहायता का लाभ केवल उन्ही कन्या लाभार्थियों को दिया जायेगा जिनके द्वारा अपनी शिक्षा राजस्थान सरकार के स्कूल या राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल से पूर्ण की जाएगी।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना 01-08-2024 से लागू हो चुकी है, लाभार्थी महिलायें योजना में अपने ANC चेकअप के दौरान अपना पंजीकरण करा सकती है।
  • योजना की पहली एवं दूसरी किश्त प्राप्त करने हेतु लाभार्थी को आवेदन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
  • पहले एवं दूसरी किश्त का लाभ चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ओजस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी को दिया जाएगा।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थी कन्याओं को निम्नलिखित लाभ राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान किए जाएगे :-
    • बालिका के जन्म पर सरकार द्वारा 1.50 लाख रूपये का सेविंग बांड प्रदान किया जायेगा।
    • सेविंग बांड के माध्यम से लाभार्थी कन्या को निम्नलिखित चरणों में सेविंग बांड की राशि प्रदान की जाएगी :-

·         जन्म पर: ₹2,00,000 का सेविंग बॉन्ड जारी

·        2 कक्षा 6वीं: ₹6,000 की राशि

·        3 कक्षा 9वीं: ₹8,000 की राशि

·        4 कक्षा 10वीं: ₹10,000 की राशि

·        5 कक्षा 11वीं: ₹15,000 की राशि

·        राजस्थान पर्यटन

·        6 कक्षा 12वीं: ₹20,000 की राशि

·        7 21 वर्ष की आयु: शेष राशि का भुगतान

पात्रता की शर्तें

  • राजस्थान सरकार द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ केवल उन लाभार्थियों को दिया जायेगा जो निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करेंगे :-
    • लाभार्थी आवेदक राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
    • कन्या का जन्म राजकीय चिकित्सा संस्थान एवं जननी सुरक्षा योजना में अधिकृत निजी अस्पताल में होना चाहिए।
    • राजश्री कन्या योजना का लाभ प्राप्त कर रही बालिका।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान प्रदेश में लाडो प्रोत्साहन योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों को संलग्न किया जाना आवश्यक होगा :-
    • राजस्थान में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • मात्र शिशु स्वास्थ्य कार्ड।
    • जन आधार कार्ड।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • लाभार्थी की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • ईमेल आईडी।
    • मोबाइल नंबर।

आवेदन की प्रक्रिया

  • सभी महिला लाभार्थी अपने पहले ANC परिक्षण के दौरान राजस्थान सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना में पंजीकरण कर सकती है।
  • सरकारी अस्पताल य जननी सुरक्षा के अंतर्गत आने वाले अस्पताल में जन्मी बच्चियों की सूचना एवं विवरण विभाग के पोर्टल में स्वतः साझा किया जाएगा।
  • चिकित्सा, स्वस्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारीयों द्वारा महिला लाभार्थी का समस्त विवरण राजस्थान सरकार के पीसीटीएस पोर्टल पर दर्ज़ किया जायेगा।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने लिए लाभार्थी महिला के लिए ये ज़रूरी है की बच्ची का जन्म किसी भी सरकारी अस्पताल या जननी सुरक्षा योजना के लिए अधिकृत निजी अस्पताल में हो।
  • बच्ची के जन्म के समय महिला के बैंक खाते में लाडो प्रोत्साहन योजना की पहली किश्त प्रदान की जाएगी।
  • भविष्य की किश्तों के रिकॉर्ड हेतु सभी महिला लाभार्थियों को एक यूनिक आईडी/ पीसीटीएस आईडी नम्बर प्रदान किया जायेगा।
  • कन्या के 1 वर्ष पूर्ण करने पर और सम्पूर्ण टीकाकरण हो जाने पर लाडो प्रोत्साहन योजना की दूसरी किश्त जारी की जाएगी।
  • दूसरी किश्त का लाभ लेने के दौरान महिला लाभार्थी को स्वस्थ्य कार्ड या ममता कार्ड जमा कराना होगा।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना की तीसरी से लेकर छठी किश्त हेतु महिला को कहीं भी अलग से आवेदन नहीं करना होगा।
  • कन्या जिस स्कूल में पढ़ रही होगी उन्ही स्कूलों की सहायता से सरकार द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना की तीसरी, चौथी, पांचवी, और छठी किश्त कन्या के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
  • कन्या को आवंटित की गयी यूनिक आईडी/ पीसीटीएस आईडी नम्बर किश्त के भुगतान के हर चरण पर अनिवार्य होगा।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना की सातवीं और आखरी किश्त के लिए राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कन्या के स्नातक से सम्बंधित सभी दस्तावेज़ अपलोड किये जायेंगे।
कन्या के स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करते ही और 21 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने पर लाडो प्रोत्साहन योजना की आखरी किश्त लाभार्थी कन्या के बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक


संपर्क करने का विवरण

  • योजना से जुडी समस्या एवं जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क करे।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान,
    जे-7, झालाना संस्थागत परिसर,
    झालाना डूंगरी, जयपुर - 302004.

Post a Comment

0 Comments