google.com, pub-9828067445459277, DIRECT, f08c47fec0942fa0 घर बैठे रेलवे टिकट बुक करना सीखें 5 मिनट में

Welcome page

जागरूक मंच वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! यह Blogs सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है! इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है!

घर बैठे रेलवे टिकट बुक करना सीखें 5 मिनट में

            घर बैठे रेलवे टिकट बुक करना सीखें 5 मिनट में



दोस्तों लॉकडाउन के कारण रेलवे टिकट काउंटर से लेने पर काफी सारी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है l इनमें से कुछ ट्रेन चल भी नहीं रही है और जो ट्रेन है अभी चालू है काफी ज्यादा भीड़ रही है l जिसके कारण घंटों काउंटर पर खड़े रहना पड़ता है l इन सभी समस्याओं का निराकरण मैं आपको इस प्लेटफार्म पर देने की कोशिश कर रहा हूं .

सबसे महत्वपूर्ण बात :-

IRCTC के नए नियमों के अनुसार नॉर्मल टिकट 6 / PNR बुक की जा सकती है और तत्काल पर 4 टिकट ही बुक की जा सकती है

तत्काल टिकट का टाइम

  • AC क्लास का सुबह 10:00 AM
  • स्लीपर क्लास 11:00 AM से स्टार्ट होता है

कैसे बुक करें ऑनलाइन रेल टिकट :-

सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट पर अपना अकॉउंट बनाना होगा पहले आप IRCTC की वेबसाइइट www.irctc.co.in  उसके बाद लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करें वहां नीचे की ओर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शंस दिखाई देगा आप फॉर्म भर कर यूजरनेम,आईडी, पासवर्ड, क्रियेट कर लेना है और उसके बाद आपके मोबाइल पर ईमेल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आप का आईडी पासवर्ड बन जाएगा .

कैसे बुक  करें टिकट:-

1.  अब आपने अपनी आईडी और पासवर्ड बना चुके हैं अब आपको irctc.com पर चले जाना है और वहां पर login करके आईडी पासवर्ड और कैप्चर कोड भरकर आपने डैशबोर्ड पर जाना है

2.   अब आपको किस स्टेशन से किस स्टेशन तक सफर करना है सर्च करके नीचे जर्नी डेट सेलेक्ट करके फाइंड पर क्लिक करें

3.  अब आपके द्वारा दर्ज की गई ट्रेन उस तारीख में शो कर रही होंगी और साथ ही साथ ट्रेन की सारी इनफार्मेशन भी वहां शो कर रही होगी अब आपको टिकट क्लास सेलेक्ट करके चेक एबिलिटी एंड फेयर पर क्लिक कर देना है वहां से आपको जिस डेट का टिकट बुक करना है बुक पर क्लिक टिकट बुक कर सकते हैं

4. Book Now पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म दिखाई देगा उसमें यात्री डिटेल सही नाम, पता, उम्र और जेंडर के हिसाब से भरें.Mobile Number और नाम 16 कैरेक्टर से ज्यादा नहीं होने चाहिए.  और अगर यदि साथ में कोई बच्चा सफर कर रहा हो 1 से 4 साल की उम्र का नीचे बच्चों की इंफॉर्मेशन दी जा सकती है बिल्कुल फ्री उनका कोई भी चार्ज नहीं लगता.

5. बुकिंग और कैंसलेशन का फ्री SMS पाने के लिए पैंसेजर का मोबाइल नंबर भरें और ‘Next’ बटन पर क्लिक करें.

6-अब आपको पेमेंट ऑप्शन्स पर क्लिक करना होगा. पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलिट आदि पेमेंट गेटवे में किसी एक को चुनें.

7-इसके बाद ‘Make Payment’ पर क्लिक करें. पेमेंट सफल होने के बाद आपके सामने टिकट कन्फर्मेशन का पेज खुलेगा. चाहें तो इसका प्रिंट निकालकर रख लें. 

8- आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी टिकट की जानकारी जाएगी.

9.  बुक की गई टिकट की जानकारी देखने के लिए

My Account - My Transactions - Booked Ticket History

10.  यहां पर आप अपने सभी ट्रांजैक्शंस की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं टिकट कैंसिलेशन और लास्ट टिकट TDR फाइल सभी चीज यहां पर आसानी से देख सकते हैं टिकट कैंसिल करने के लिए आपको बुक टिकट हिस्ट्री पर जाकर पीएनआर सिलेक्ट करके पैसेंजर सिलेक्ट करके आसानी से टिकट कैंसिल कर सकते हैं

उपर दी गई जानकारी मे अगर यदि आपका कोई भी विचार,सुझाव हो या परेशानी हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए जिससे हम आपकी मदद कर सकें !

 

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें !   इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments