थैलेसीमिया और हीमोफीलिया मरीजों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए चिकित्सा विभाग की नई पहल
'मेरा प्रमाण पत्र-मेरा सम्मान' नवाचार से 10 फरवरी तक पात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने प्रदेश के हीमोफीलिया और थैलेसीमिया रोगियों को जल्द से जल्द दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के लिए 'मेरा प्रमाण पत्र-मेरा सम्मान'नवाचार करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा थैलेसीमिया रोगी हैं, जिनमें से केवल 850 रोगियों को ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। इसी तरह हीमोफीलिया के एक हजार मरीजों की तुलना में 400 रोगियों को ही प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। दोनों बीमारियों से पीड़ितों को जल्द से जल्द प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए यह अनूठा प्रयोग किया जा रहा है।
राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण सूचना पाने के लिए हमारे ब्लॉग से अवश्य जुड़े!

0 Comments
यह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|