PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2024 : सरकार देगी हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त, ऐसे करे यहाँ से ऑनलाइन आवेदन
PM
Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2024 : दोस्तों हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी जी के द्वारा सौर ऊर्जा और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना को
शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसका नाम पीएम
सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना है। इस योजना के माध्यम से लोगों को अपने घर के छतों पर सोलर
पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से देश के एक करोड़
लोगों को हर महीने 300 यूनिट
तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। जिससे एक करोड़ परिवारों को सालाना 18000 करोड़ तक की बचत होगी। इसके अलावा वे बची
हुई बिजली को बेचकर आय भी अर्जित कर सकेंगे। देश के ऐसे नागरिक जो बिजली बिल से
परेशान रहते है उनके लिए यह योजना काफी फायदेमंद साबित होने वाला है।
अब अगर आप इस योजना का लाभ लेने के बारे
में सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त
करनी होगी। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के
लिए कृपया आप आर्टिकल में अंत तक बन रहे।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के लिए पात्रता क्या है
यदि आप इस योजना के
तहत आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रताओं को ध्यान में रखना
होगा जो इस प्रकार है –
- इस योजना का लाभ केवल भारतीय नागरिकों को ही
मिलेगा।
- योजना में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को
हम बता दें कि उनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी कर रहा नहीं होना
चाहिए।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार की सालाना
आय डेढ़ लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सभी जाति वर्ग
के लोग पात्र होंगे।
- आवेदन हेतु आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से
लिंक होना अनिवार्य है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए कौन–कौन से दस्तावेज लगेंगे
यदि आप इस योजना का
लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता
पड़ेगी जो निम्नलिखित है –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बिजली बिल
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
ऐसे उम्मीदवार जो
अपने घर के छतों पर सोलर सिस्टम लगवाने के लिए PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है वह नीचे
दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं –
- बसे पहले उम्मीदवार को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Apply for Rooftop Solar का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक
करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल
कर आएगा।
- इस पेज पर पहले आपको अपने राज्य का नाम और जिले
का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- इसकी पश्चात आपको बिजली वितरण कंपनी का नाम और
कंज्यूमर अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।
- इतनी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिए गए Next के
बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म
खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी
जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
- सभी जानकारी भर लेने के बाद आपको मांगे गए सभी
आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
- इतना करने के बाद अंत में आपको Submit के
बटन पर क्लिक करके आवेदन सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार आप आसानी से PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना का नाम
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
शुरू किया गया
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जी के
द्वारा
लाभार्थी
देश के नागरिक
उद्देश्य
देश के नागरिकों को बिजली बिल में
राहत प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट
0 Comments
यह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|