PM
Kisan 17th Installment 2024: जानें 17वीं किस्त किसानों को कब मिलेगी !
PM Kisan 17th
Installment Date 2024: पीएम
किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 16 किस्ते किसानों को प्राप्त हो चुकी है, अब
किसानों को इस समय PM Kisan 17th Installment का इंतजार है। इस आर्टिकल में हमने पीएम
किसान योजना की 17वी
किस्त के बारे मे जानकारी दी है, क्योंकि इसका देश के सभी किसानों को बेसब्री
से इंतजार है। अब तक इस योजना की कुल 16 किस्ते किसानो को प्राप्त हो चुकी है, जिनका
पैसा किसानो के बैंक खातों में प्राप्त हो चूका है। इस योजना की 16वी
किस्त का पैसा 28 फरवरी
2024 को
ट्रांसफर किया गया था।
जो भी किसान इस योजना का लाभ लेते है, उन्हे PM Kisan 17vi kist का
इंतज़ार है, उन्हे
हम बता दे की इस योजना की 16वी किस्त को जारी हुए अभी कुछ ही दिन हुए
हुए है। इसकी 16वी
किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी
की गई थी। इस योजना की प्रत्येक किस्त चार महीने के अंतराल मे किसानों के बैंक
खातों में ट्रांसफर की जाती है, इस हिसाब से इसकी 17वी किस्त जून-जुलाई
माह में ट्रांसफर की जा सकती है। इस बार 17वी किस्त का लाभ
केवल उन्ही किसानो को दिया जाएगा, जो किसान सरकार द्वारा जारी किए गए
दिशानिर्देशों का पालन कर अपनी e-KYC को भी पूरा करना होगा।
PM Kisan 17th Installment से पहले e-KYC कैसे करें?
अभी तक तो किसानो
को इसकी 16 किस्ते प्राप्त हो
चुकी है, लेकिन 17वी किस्त केवल उनही किसानो को मिलेंगी जो इसकी e-KYC प्रक्रिया पूरी करेंगे, e-KYC
करने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया
की मदद ले सकते है।
e-KYC
करने की प्रक्रिया
1. पीएम किसान योजना
हेतु e-KYC के लिए सबसे पहले
आपको इसकी ओफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
2. अब आपके सामने इस
वेबसाइट का ‘Home Page’ खुल जाएगा।
3. होम पेज़ पर आपको ‘FARMER
CORNER’ का एक ऑप्शन दिखेगा और आपको उसमे e–KYC का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको
क्लिक करना होगा।
4. जैसे ही आप क्लिक
करेंगे आपसे आपेक आधार नंबर मांगे जाएंगे , अब आपको आधार नंबर दर्ज करने होंगे।
5. इसके बाद आपको अपना
मोबाइल नंबर दर्ज करना है, ध्यान रहे आपको वही नंबर दर्ज करना है
जो की आपके आधार कार्ड से जुड़ा हो।
6. अब आपके मोबाइल
नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आपको नीचे बॉक्स मे दर्ज करके
सम्मिट कर देना है।
7. इस प्रक्रिया को
पूरा करने के बाद आपको e-KYC पूरी हो जाएगी, और आपको पीएम किसान योजना की 17वी किस्त का लाभ मिल जाएगा।
PM Kisan 17th
Installment की लाभार्थी
सूची मे अपना नाम कैसे देखें?
पीएम किसान योजना 17वी किस्त की लाभार्थी सूची मे आपका
नाम तभी आएगा, जब आप ऊपर दी गई प्रक्रिया की मदद से
आपकी e-KYC पूरी करेंगे
लाभार्थी सूची देखने की पूरी प्रक्रिया आपको नीचे दी गई है, जिसकी मदद से आप अपना नाम देख सकते
है।
1. सबसे पहले आपको ‘पीएम किसान योजना’ की ओफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
2. अब आपके सामने उस
वेबसाइट का ‘Home Page’ खुल जाएगा।
3. होम पेज़ पर आपको ‘लाभार्थी सूची‘ का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक
करना है।
4. अब आपके सामने एक
नया पेज़ खुल जाएगा।
5. जिस पेज़ मे आपको
अपने राज्य का नाम, जिले का नाम, तहसील और गांव या शहर का चयन करना है।
6. सभी का चयन करने के
बाद आपको ‘search’ के बटन पर क्लिक कर देना है।
7. अब आपके सामने अपने
क्षेत्र की ‘लाभार्थी सूची’ खुल जाएगी, जिसमे आप अपना और अपने दोस्त किसान
भाईयो का नाम देख सकते है।
यदि आपका नाम ‘पीएम किसान योजना’ की लाभार्थी सूची मे हुआ तो आपको PM
Kisan 17vi kist का लाभ दिया जाएगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana हेल्पलाइन
नंबर
यदि आपने पीएम
किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कर दिया है, और आपको अभी तक इस योजना का लाभ नही मिल रहा है या आपको इस योजना
से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज करानी है या इस योजना के बारे मे कोई जानकारी प्राप्त
करनी है तो अप इस योजना की हेल्पलाइन नंबर:- 155261
/ 011-24300606 पर कॉल कर सकते है।
0 Comments
यह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|