मुख्यमंत्री राजश्री
योजना 2024 की घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा वित्तीय
वर्ष 2016-17 में की गयी थी। इस
योजना में राजस्थान की बालिकाओं को जन्म से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढाई हेतु 50,000/-
रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री
योजना, बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक
सोच विकसित करने तथा उनके स्वास्थ्य और शैक्षणिक स्तर में सुधार करने का एक प्रयास
है। इस योजना के अन्तर्गत दिनांक 1 जून 2016 या इसके बाद राज्य के
राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं जननी सुरक्षा योजना में शामिल निजी चिकित्सा संस्थानों
में जीवित बालिका के जन्म से 12th तक की पढाई तक 50000/- रुपए की आर्थिक सहायता 6
असमान किस्तों में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना मे 50000/- रुपए
की किस्तों का विवरण
1.
पहली क़िस्त 2500/- रूपये की होगी जो बालिका के
जन्म पर दी जाएगी। यह राशि जननी सुरक्षा योजना के अतंर्गत देय राशि के अतिरिक्त
है।
2.
दूसरी क़िस्त भी 2500/-रूपये की है जो बालिका के
प्रथम जन्म दिवस पर सभी आवश्यक टीके लगवाने पर दी जाएगी।
3.
तीसरी क़िस्त 4000/- रुपए की होगी जो किसी भी
राजकीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर प्रदान की जाएगी।
4.
चौथी क़िस्त 5000/- रुपए की होगी जो किसी भी
राजकीय विद्यालय में कक्षा 6ठी में प्रवेश लेने पर दी जाएगी।
5.
पांचवी क़िस्त 11000/- रुपए की होगी जो किसी भी
राजकीय विद्यालय में कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर दी जाएगी।
6.
छठी क़िस्त 25000/- रुपए की होगी जो किसी भी
राजकीय विधालय में कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर प्रदान की
जाएगी।
ध्यान दे : यहाँ यह ध्यान रखना जरूरी है की समस्त राशि बालिका के नाम पर ही
प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 के
लाभ / Benefits
1.
Mukhyamantri
Rajshri Yojana का लाभ केवल राजस्थान के नागरिको को मिलेगा।
2.
1 जून 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली
बालिकाओं को इस योजना के माध्यम से ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की
जाएगी।
3.
यह समस्त राशि 6 असमान किस्तों में बालिकाओं को प्रदान
की जाएगी। इसकी पहली क़िस्त बालिका के जन्म पर ही दी जाएगी।
4.
सभी प्रथम किस्त प्राप्त बालिकाओं को समेकित बाल विकास सेवा के
माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा।
5.
यदि एक या दो किस्त का लाभ प्राप्त बालिका की मृत्यु हो जाती
है तो ऐसे में अगली जन्म लेने वाली बालिका लाभ की पात्र होगी।
6.
इससे संस्थागत प्रसव को भी बढ़ावा मिलेगा।
7.
इससे बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने
में सहायता मिलेगी तथा एक ऐसा परिवेश विकसित होगा जहाँ लड़कियों के जन्म पर खुशियाँ
मनाई जाएँगी।
8.
यह योजना बालिका शिशु मृत्यु दर में कमी लाएगी, परिणामस्वरूप घटते लिंगानुपात
में सुधार होगा।
इसके माध्यम से बालिकाओं को समाज में समानता का अधिकार तथा उनकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024 के
लिए पात्रता / Eligibility Criteria
1.
आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
2.
वह सभी बालिकाएं जिनका जन्म 1 जून 2016 या फिर इसके पश्चात हुआ है, इस योजना के लिए पात्र हैं
3.
लाभार्थी के माता पिता के पास आधार अथवा भामाशाह कार्ड होना
अनिवार्य है।
4.
बालिका का जन्म या तो राज्य के राजकीय अस्पताल में होना चाहिए
या फिर चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग द्वारा अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थान में।
5.
पहली दो किश्त उन सभी बालिकाओं को मिलेगी जिनका जन्म किसी
सरकारी अस्पताल एवं जननी सुरक्षा योजना (JSY) से रजिस्टर्ड निजी चिकित्सा संस्थानों
में हुआ हो।
6.
प्रथम दो किस्तों के अतिरिक्त अन्य किस्तों का लाभ केवल उन्हीं
बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा जिनके परिवार में जीवित संतानों की संख्या 2 से अधिक नहीं होगी।
7.
बालिका की शिक्षा भी राज्य सरकार द्वारा संचालित शिक्षण
संस्थानों में होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना आवश्यक
दस्तावेज / Required Documents
1.
माता-पिता का आधार कार्ड।
2.
माता-पिता के जीवित न होने की स्थिति में उनका मृत्यु प्रमाण
पत्र।
3.
बालिका का आधार कार्ड।
4.
माता-पिता का भामाशाह कार्ड।
5.
बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
6.
मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड।
7.
ममता कार्ड या (PCTS ID)।
8.
विद्यालय में प्रवेश का प्रमाण पत्र।
9.
दो जीवित बच्चे होने का प्रमाण पत्र।
10.
12वीं कक्षा की अंक तालिका।
11.
मोबाइल नंबर।
12.
ईमेल आईडी।
13.
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
0 Comments
यह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|