मुख्यमंत्री ने किया उष्ट्र संरक्षण योजना का अनुमोदन

राज्य
सरकार ऊंटों के संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है । इसी क्रम
में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उष्ट्र संरक्षण योजना का अनुमोदन किया
है। इसके लिए उन्होंने 2.60 करोड़ रूपए का वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति
दी है।
योजना
के अंतर्गत, पशु चिकित्सक द्वारा मादा ऊंट एवं बच्चे के टैग लगाकर पहचान
पत्र देने के बाद ऊंट पालक को 5 हजार रुपए, प्रत्येक पहचान पत्र के लिए पशु
चिकित्सक को 50 रुपए का मानदेय तथा ऊंट के बच्चे के एक वर्ष पूर्ण होने पर
द्वितीय किश्त के रूप में 5 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है। दोनों
किश्तों की राशि ऊंट पालक के बैंक खाते में डाली जाएगी । श्री गहलोत के इस
निर्णय से ऊंट पालकों को आर्थिक संबल के साथ प्रोत्साहन मिल सकेगा।
0 Comments
यह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|