google.com, pub-9828067445459277, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुख्यमंत्री की आई-स्टार्ट योजना

Welcome page

जागरूक मंच वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! यह Blogs सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है! इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है!

मुख्यमंत्री की आई-स्टार्ट योजना

मुख्यमंत्री की आई-स्टार्ट योजना


इस योजना के तहत राज्य में स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने और उनकी *सरल स्थापना के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आई-स्टार्ट योजना के तहत युवाओं को उद्योग लगाने के लिए साधन मुहैया कराने का प्रयास कर रहे है। जिससे कि राज्य के सभी वर्गों के व्यक्तियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हो सकें। इसी क्रम में राज्य सरकार की अनूठी पहल ने स्टार्टअप के वातावरण को स्थापित करने में अग्रणी कार्य किया है।

योजना के तहत जयपुर जिला निवासी उद्यमी प्रीत जैन को राज्य सरकार द्वारा 6 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया । प्रीत ने कहा कि योजना में ऋण प्राप्त करने के उपरांत स्वयं के स्टार्टअप के उत्पादों में वृद्धि की और उनको देश मे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये बेचना शुरू किया तथा उनके इस कार्य ने गति पकड़ी । कार्य में रुकावट ना आए इसके लिए उन्होंने 50 से ज्यादा महिलाओं का सहयोग लिया और उन्हें भी रोजगार भी मुहैया कराया । अब प्रीत 250 महिलाओं को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। आज उनके स्टार्टअप की वैल्यू का आंकलन किया जाये तो लगभग 2 करोड़ 50 लाख से अधिक हैं।


Post a Comment

0 Comments