पुलिस विभाग में 500 मोबाईल यूनिट्स का होगा गठन
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण* की दिशा में 108 एम्बुलेंस की तर्ज पर 500 नवीन मोबाईल यूनिट्स के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है ।
इन मोबाईल यूनिट्स को अभय कमांड सेंटर (डायल 100/डायल 112) से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक यूनिट के लिए 1 हैड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल* तैनात होंगे । इस प्रकार 24 घंटे हेतु 3 हैड कांस्टेबल व 6 कांस्टेबल की आवश्यकता होगी। यूनिट्स के गठन हेतु 500 वाहन किराये पर लिया जाना प्रस्तावित है। इन यूनिट्स का संचालन पुलिस में उपलब्ध नफरी द्वारा किया जाएगा ।

0 Comments
यह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|