प्रदेश में खेल संस्कृति का सशक्त्त माध्यम बना राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालन में राज्य खेलों की तर्ज पर पहली बार गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 6 खेलों में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है । 29 अगस्त 2022 से शुरु हुए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में प्रदेश के 30 लाख से अधिक खिलाड़ी और 2 लाख से अधिक टीमों ने भाग लिया । ग्रामीण ओलम्पिक में प्रदेश के 46 हजार 348 गाँवों ने हिस्सा लिया।
राज्य के विभिन्न जिलों के ब्लॉकों में जाकर ग्रामवासियों को राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के प्रति प्रेरित करने के लिए राजीव गांधी मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। सद्भाव सामंजस्य एवं भाईचारा पैदा करने जैसे मूलभाव को लेकर इस खेल का आयोजन किया जा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्साहन मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश सरकार के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगभग 40 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के अंतिम चरण राज्य स्तरीय खेलों की चार दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 16 से 19 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिसमे जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता रहे 3 हजार 696 खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में एक हजार 914 बालिकाएं और एक हजार 782 बालक हिस्सा लेंगे।

0 Comments
यह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|