Rajasthan: वरिष्ठ नागरिक को फ्री में करवाएगी धार्मिक यात्रा
राजस्थान सरकार 20 हजार से ज्यादा
यात्रियों को धार्मिक यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। अशोक गहलोत सरकार ने
वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क यात्रा फिर से शुरू की है। यात्रा के आवेदन की
प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हुई है। 10 जुलाई तक आवेदन
प्रक्रिया जारी रहेगी। इस योजना में राज्य के बीस हजार बुजुर्गों को यात्रा करवाई
जाएगी।
Rajasthan अशोक गहलोत सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों
के लिए निशुल्क यात्रा फिर से शुरू की है। यात्रा के आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार
से प्रारंभ हुई है। 10 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया जारी
रहेगी। इस योजना में राज्य के बीस हजार बुजुर्गों को यात्रा करवाई जाएगी।
यात्रा रेल और हवाई जहाज के माध्यम से हो सकेगी। यात्रा की योजना
में 15 धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है।
शारीरिक, मानसिक रोगियों के साथ ही टीबी, हृदय रोगियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदेश के
सात जिलों में अलग-अलग हिलों में रेल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। रेल जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर,
बीकानेर और अजमेर जिलों
से चलेगी। ट्रेन से 18 हजार बुजुर्गों को यात्रा करवाई जाएगी, जबकि दो हजार बुजुर्गों हवाई जहाज से नई दिल्ली से नेपाल
लेकर जाएंगे।
मानसून के बाद होगी यात्रा शुरू
यात्रा मानसून के
बाद सितंबर और अक्टूबर के महीने में शुरू की जाएगी। रेल के माध्यम से रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी,
तिरुपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वाराणसी, गंगासागर, हरिद्वार, वैष्णो देवी-अमृतसर, पुष्कर, मथुरा-वृंदावन, सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन-ओंकारेशवर, कामाख्या माता,
ऋषिकेश और तमिलनाडु के वेलनकानी चर्च
की यात्रा करवाई जाएगी। वहीं,
पशुपतिनाथ-काठमांडू की यात्रा हवाई
जहाज से करवाई जाएगी।
20 हजार वरिष्ठ नागरिक करेंगे फ्री में तीर्थ
यात्रा
राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ
यात्रा योजना के तहत इस वर्ष 20
हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा
करवायेगी। इनमें से 18 हजार यात्रियों को रेल द्वारा व दो
हजार यात्रियों को हवाई जहाज द्वारा यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा के लिए आवेदन 16 जून, 2022 से 10 जुलाई, 2022 तक किए जा सकेंगे। देवस्थान विभाग के आयुक्त करण सिंह ने बताया कि
रेल द्वारा रामेश्वरम व मदुरई,
जगन्नाथपुरी, तिरुपति, द्वारकापुरी व सोमनाथ, वैष्णोदेवी व अमृतसर, प्रयागराज व वाराणसी, मथुरा-वृंदावन,
सम्मेदशिखर व पावापुरी, उज्जैन व ओंकारेशवर, गंगासागर, कामाख्या, हरिद्वार व ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च (तमिलनाडु) की यात्रा करवाई जाएगी
तथा पशुपतिनाथ-काठमांडू की यात्रा हवाई जहाज से करवाई जाएगी।
तीर्थ यात्रा के लिए पात्रता
यात्रा के लिए नागरिक का राजस्थान का
मूल निवासी होने के साथ ही एक अप्रैल, 2022 को आयु 60 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। वह आयकरदाता नहीं हो तथा पूर्व में
राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का लाभ नहीं लिया हो।
भिक्षावृत्ति पर जीवन यापन करने वाले योजना के पात्र नहीं होंगे। यात्रा करने वाले
व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम हो तथा किसी प्रकार के संक्रामक रोग जैसे
टीबी, कांजेस्टिव, कार्डियक, श्वास में अवरोध, कोरोनरी अपर्याप्तता, कोरोनरी थ्रोम्बोसिस, मानसिक व्याधि,
कुष्ठ आदि रोग से ग्रसित नहीं हो।
यात्री को कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगा होने के साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से
उपयुक्त होना आवश्यक है।
70 वर्ष से अधिक के यात्री सहायक भी ले जा
सकेंगे साथ
ऐसे आवेदक जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है और जीवन साथी साथ में यात्रा नहीं कर रहे हैं तो
वह अन्य व्यक्ति को सहायक के रूप में ले जा सकेंगे। ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में
यात्रा के लिए आवेदन किया था और लाटरी में चयनित होने के बावजूद यात्रा नहीं की, ऐसे आवेदक योजना में पात्र नहीं होंगे।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदक देवस्थान विभाग की वेबसाइट देवस्थान डाट राजस्थान डाट जीओवी
डाट इन पर दिए लिंक के माध्यम से या सीधे ईदेवस्थान डाट राजस्थान डाट जीओवी डाट इन
पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदक व
उनके साथ जाने वाले सहायक या पति-पत्नी दोनों के पास जनआधार होना आवश्यक है। आवेदन
पत्र में अपनी पसंद के तीन तीर्थ स्थलों को वरीयता क्रम में अंकित करना होगा।
यात्री का चयन जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कमेटी द्वारा लाटरी के माध्यम से किया
जाएगा। चयनित यात्रियों की सूची जिला कलेक्टर कार्यालय, देवस्थान विभाग के सहायक
आयुक्त कार्यालय व वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। चयनित यात्रियों को यात्रा से
पूर्व स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र पेश करना होगा। आवेदक फार्म भरने
में आ रही तकनीकी समस्या के लिए 0141-2923654 पर तथा अन्य जानकारी के लिए कंट्रोल
रूम के दूरभाष नंबर 0294-2410330 पर प्रातः 10 बजे से सायं छह बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
उम्मीद है पोस्ट आपको पसंद आई हो
तो पोस्ट like share और कमेंट जरुर करे और अपने मिलने वालो को
अवश्य बताये !
उपर दी गई जानकारी मे अगर यदि आपका कोई भी विचार,सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में
जरूर बताइए जिससे हम आपकी मदद कर सकें !
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like
और share जरूर करें ! इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
1 Comments
ShaanDaar
ReplyDeleteयह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|