मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
➠ 05 जून, 2021 को मुख्यमंत्री
अनुप्रति कोचिंग योजना शुरू की गई।
➠मुख्यमंत्री
अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत राज्य सरकार कके माध्यम से हर साल 5-5 लाख
रुपए की सहायता राशि मिलेगी। इस योजना के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं
में एकेडमिक कोर्सेज हेतु और कॉलेज के अंतिम 2 वर्षों में रोजगार
हेतु प्रोफेशनल कोचिंग संस्थानों के द्वारा तैयारी करवाई जाएगी, जिससे
उन सभी को सहायता मिलेगी।
पात्रता/सीमा- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वे विद्यार्थी पात्र
होंगे जिनका परिवार के वार्षिक आय 8 लाख रुपये रुपये प्रतिवर्ष से कम है। ऐसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता
राज्य सरकार के कार्मिक के रूप में पे-मैट्रिक्स लेवल-11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हैं, पात्र होंगे। किसी भी छात्र छात्राओं
को इस योजना का लाभ केवल 1 वर्ष की अवधि के लिए देय होगा। संघ लोक
सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त
प्रतियोगी परीक्षा, सब इंस्पेक्टर एवं 3600 ग्रेड पे या पे-मैट्रिक्स लेवल-10 से ऊपर की अन्य परीक्षा, रीट, राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्रेड पे 2400 या पे-मैट्रिक्स लेवल-5 से ऊपर की परीक्षा, कांस्टेबल परीक्षा आदि की तैयारी करने
वाले अभ्यर्थियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
मैरिट का निर्धारण 12वीं एवं 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
➠ लाभार्थियों में कम से कम 50% छात्राएं होगी।
➠ अपना आवास छोड़कर अन्य शहर के
प्रतिष्ठित संस्थान से कोचिंग प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भोजन व आवास के
लिए रूपये 40 हजार प्रतिवर्ष अतिरिक्त राशि उपलब्ध
कराई जाएगी। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता, अल्पसंख्यक विभाग द्वारा इसका संचालन किया जाएगा।
➠ सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग
इसका नोडल विभाग है।
➠ राजस्थान बजट 2022-23 में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
का दायरा बढ़ाते हुए इसके अंतर्गत 15 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाना प्रस्तावित किया गया
हैराजस्थान बजट 2022-23 में मुख्यमंत्री
अनुप्रति कोचिंग योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसके अंतर्गत 15 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया
जाना प्रस्तावित किया गया है ।
योजना आवेदन हेतु
पात्रता
राजस्थान मुख्यमंत्री
अनुप्रति कोचिंग योजना का आवेदन करने के इच्छुक छात्र/छात्रों को कुछ आवश्यक पात्रता एवं
शर्तों को पूर्ण करना होगा। आवेदक इन पात्रताओं के आधार पर ही योजना आवेदन फॉर्म
भर सकते है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की पात्रता निम्न प्रकार है –
- आवेदनकर्ता राजस्थान राज्य में
स्थायी रूप से निवास करता हों।
- जिन अभ्यर्थियों के अभिभावक पे-मैट्रिक्स लेवल-11 का वेतन का लाभ उठा रहें है, आवेदन कर सकते है।
- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, EWS, पिछड़े वर्ग से संबंधित
छात्र/छात्रा आवेदन करने के पात्र होंगे।
- जिन छात्र/छात्रों की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रूपये या इससे कम है वे आवेदन
कर सकते है।
- वे छात्र/छात्रा जिन्होंने एंट्रेंस एग्जाम पास
करके एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में एड्मिशन लिया या जिन्होंने कॉम्पिटेटिव एग्जाम
का निर्धारित चरण पास किया है, आवेदन कर सकते है।
- जिन अभ्यर्थियों का नंबर मेरिट लिस्ट में होगा वे कोचिंग इंस्टिट्यूट में फ्री एड्मिशन ले सकते है।
राजस्थान
मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना आवेदन हेतु दस्तावेज
Mukhyamantri Anuprati
Coaching Yojana 2022 का आवेदन करने के लिए पात्र छात्र/छात्राओं के पास ये सभी दस्तावेज
होने चाहिए। क्योंकि इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप योजना आवेदन फॉर्म भर कर
योजना का लाभ उठा सकते है। ये महत्वपूर्ण दस्तावेज/डाक्यूमेंट्स निम्न प्रकार है –
- आवेदक का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रतियोगी परीक्षाओं में पास होने के प्रमाण
पत्र
- शपथ पत्र
- शिक्षण संस्थान में एड्मिशन लेने का प्रमाण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
0 Comments
यह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|