google.com, pub-9828067445459277, DIRECT, f08c47fec0942fa0 पैकिंग आटे में कीड़े क्यों नही पड़ते ? जाने पूरा सच..

Welcome page

जागरूक मंच वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! यह Blogs सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है! इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है!

पैकिंग आटे में कीड़े क्यों नही पड़ते ? जाने पूरा सच..




आंखें खोल देने वाला सच ----------:

एक प्रयोग करके देखें । गेहूं का आटा पिसवा कर उसे 2 महीने स्टोर करने का प्रयास करें।,आटे में कीड़े पड़ जाना स्वाभाविक हैं, आप आटा स्टोर नहीं कर पाएंगे।
फिर ये बड़े बड़े ब्रांड आटा कैसे स्टोर कर पा रहे हैं? यह सोचने वाली बात है। 

एक केमिकल है- बेंजोयलपर ऑक्साइड, जिसे ' फ्लौर इम्प्रूवर ' भी कहा जाता है। इसकी पेरमिसीबल लिमिट 4 मिलीग्राम है, लेकिन आटा बनाने वाली फर्में 400 मिलीग्राम तक ठोक देती हैं। कारण क्या है? आटा खराब होने से लम्बे समय तक बचा रहे। लेकिन उपभोक्ता की किडनी खराब हो सकती है।

कोशिश कीजिए कि खुद सीधे गेहूं खरीदकर अपने गेहूं का आटा पिसवाकर खाएं।

नियमानुसार आटे का समय..
ठंड के दिनों में    30 दिन
गर्मी के दिनों में 20 दिन
वर्षा के दिनों में 15 दिन का बताया गया है। 

ताजा आटा खाइये, स्वस्थ रहिये...समझदार बनें, अपने लिए पुरुषार्थी बन सभी गेंहू पिसवा कर काम लें।

केवल 3 बदलाव कर के देखे 

1.) नमक सेंधा प्रयोग करे,
2.) आटा चक्की से पिसवा कर लाये,
3.) पानी मटके का पियें,सुबह गर्म पानी पियें...

आधी बीमारियों से छुटकारा पाएंगे ........!!

Post a Comment

0 Comments