वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम NVSP(NATIONAL VOTERS SERVICES PORTAL) पर वोटर का रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।
पूर्व में पंजीकृत एवं पंजीकृत होने के बाद इस लिंक https://www.nvsp.in/Account/Login?ReturnUrl=%2fEEPIC पर क्लिक करें। UserName मे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर/ ईमेल आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
इसके बाद Download e-EPIC पर क्लिक करें।
यहां आप EPIC no./Ref.no. एवं अपने राज्य का चयन कर सर्च पर क्लिक करें।
यहां आपको आपका Epic नम्बर, नाम, पिता का नाम, राज्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर दिखाई देगा इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने send OTP का ऑप्शन होगा,
जिस पर क्लिक करने के बाद आपको वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा।
आपको उसको एंटर करते हुए Verify करना है। वेरिफिकेशन होने के बाद कैप्चा कोड डालते हुए Download e-EPIC ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
इसके बाद Epic Card की Pdf file डाउनलोड हो जायेगी।
नोट- अभी तक इस ऑप्शन के माध्यम से नवंबर 2020 के बाद पंजीकृत वोटर्स जिनका मोबाइल नम्बर Epic डाटा में उपलब्ध हैं, वे ही अपना e-Epic Card डाउनलोड कर सकते है, इससे पूर्व के पंजीकृत वोटर्स के लिए अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं की गई है।

0 Comments
यह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|