google.com, pub-9828067445459277, DIRECT, f08c47fec0942fa0 किसानों को फसल बीमा क्लेम 12 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करेगी सरकार के

Welcome page

जागरूक मंच वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! यह Blogs सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है! इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है!

किसानों को फसल बीमा क्लेम 12 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करेगी सरकार के


राज्य सरकार किसानों की फसल बीमा की क्लेम राशि मय 12 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान कराने के लिए कटिबद्ध है।


161 करोड 78 लाख बीमा क्लेमों का भुगतान 58 हजार 901 फसल बीमा पॉलिसी धारकों को किया गया है।
 फसल बीमा व्यवसाय:- एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा कुछ विसंगतियां बताकर भुगतान को रोका गया है। भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा बीमा राशि का अपनी-अपनी हिस्सा राशि का अंश जमा करा दिया गया है। 

यह कम्पनी वर्ष 2019 से काम कर रही है और अभी भी यह कम्पनी 7 जिलों कार्यरत है।
पहली बार ऐसा हुआ है कि कम्पनी द्वारा विसंगति बताकर फसल बीमा राशि का भुगतान रोका गया है। 

रबी 2020-21 के लिये उक्त बीमा कम्पनी द्वारा भादरा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 161 करोड़ 78 लाख रूपये  के बीमा क्लेम का भुगतान 58 हजार 901 फसल बीमा पॉलिसी धारक पात्र किसानों को किया गया है।
 शेष बीमा दावों का भुगतान बीमा कम्पनी द्वारा फसल कटाई प्रयोगों से प्राप्त उपज परिणामों में विसंगति बताते हुए अभी तक नहीं किया गया है। विभाग बीमा कम्पनी से शेष बीमा क्लेम का भुगतान करवाने हेतु लगातार प्रयासरत है। 

विभागीय अनुमान के अनुसार रबी 2020-21 के लिये भादरा विधानसभा क्षेत्र के लिये लगभग 505 करोड 62 लाख रूपये की बीमित राशि एवं 323 करोड 34 लाख रूपये का बीमा क्लेम फसल कटाई प्रयोगों के अनुसार  प्राप्त उपज के आधार पर योजना प्रावधानों के अंतर्गत हुआ है।


Post a Comment

0 Comments