google.com, pub-9828067445459277, DIRECT, f08c47fec0942fa0 RBI मे 950 पदों पर निकली भर्ती,8 मार्च 2022 तक करें आवेदन

Welcome page

जागरूक मंच वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! यह Blogs सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है! इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है!

RBI मे 950 पदों पर निकली भर्ती,8 मार्च 2022 तक करें आवेदन


आरबीआई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आरबीआई ने आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे



रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, RBI ने असिस्टेंट के 950 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर 17 फरवरी 2022 से पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन की लास्ट डेट 8 मार्च 2022 है।
क्या रहेगी योग्यता ?
हालांकि पिछली भर्तियों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। 
आयु सीमा 
20 से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया 

आरबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस एग्जाम और एलपीटी एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। जिसमें पहले फेज की परीक्षा 26-27 मार्च 2022 को ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
उम्मीदवार नीचे दिए  दिशा-निर्देशों का पालन कर online  आवेदन कर सकेंगे।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  rbi.org.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सहायक भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें। 

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन क्लिक करें।

8. अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

Post a Comment

0 Comments