राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरूवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2021 के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
परीक्षा का आयोजन: 25 व 26 फरवरी- 2022 को राज्य के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा।
परीक्षा समय निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 9 से 12.00 बजे एवं दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केन्द्रः आयोग द्वारा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर में कुल 110 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
एडमिट कार्ड लिंक एवं एसएसओ आईडी से करें डाउनलोड
अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसओ आइडी में सिटीजन ऎप्स में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध लिंक का चयन कर प्रवेश-पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

0 Comments
यह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|