google.com, pub-9828067445459277, DIRECT, f08c47fec0942fa0 PTET ऑनलाइन आवेदन शुरू:नोडल एजेंसी मे हुआ परिवर्तन

Welcome page

जागरूक मंच वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! यह Blogs सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है! इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है!

PTET ऑनलाइन आवेदन शुरू:नोडल एजेंसी मे हुआ परिवर्तन

पीटीईटी ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से: पीटीईटी का जिम्मा अब जोधपुर विवि को, पिछले 3 साल से डूंगर कॉलेज करवा रहा था


पीटीईटी का जिम्मा सात साल बाद फिर से जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर को सौंपा गया है। 
पिछले तीन साल से पीटीईटी की जिम्मेदारी बीकानेर के डूंगर कॉलेज के पास थी। शिक्षा सत्र 2022-23 में बीएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम व बीए-बीएड, बीएससी-बीएड चार वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी जय नारायण विश्वविद्यालय जोधपुर को बनाया गया है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने पीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

बीएड एवं 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से किए जा सकेंगे। 

परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। 

प्रवेश परीक्षा का शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया है। 

प्रवेश परीक्षा की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है।


Post a Comment

0 Comments