google.com, pub-9828067445459277, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Pradhan Mantri Awas Yojana Rules:प्रधानमंत्री आवास योजना के नियम ! in Hindi

Welcome page

जागरूक मंच वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! यह Blogs सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है! इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है!

Pradhan Mantri Awas Yojana Rules:प्रधानमंत्री आवास योजना के नियम ! in Hindi

देश के हर नागरिक को 2022 तक अपना पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया था। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नाम से योजनाएं है। इस लेख में हम शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए, लागू प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों और शर्तों को बताएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए नियमों की जानकारी अलग लेख में देंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, आपको घर बनाने या खरीदने के लिए, 2.67 लाख रुपए तक की मदद मिल सकती है। 25 जून 2015 को इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। इस योजना के क्या नियम और शर्तें हैं? इस योजना के लिए पात्रता क्या है? और आप कैसे इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं? इन सारी चीजों के बारे में, हम यहां जानकारी दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नियम और शर्तें

आवेदन करने वाले व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर देश के हिस्से में कोई दूसरा पक्का घर नहीं होना चाहिए। उसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम भी नहीं। किसी एक परिवार के रूप में, निम्नलिखित सदस्य़ों को गिना जाता है।

  • पति
  • पत्नी
  • अविवाहित पुत्र
  • अविवाहित पुत्री

लेकिन अगर परिवार में कोई दूसरा वयस्क सदस्य (adult member) कमाई करने लगा है, तो बिना शादी के भी उसे अलग परिवार (different family) के रूप में माना जाएगा।

अन्य योजना से घर बनाने को पैसा नहीं मिला हो

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मदद के लिए आवेदन करते वक्त इस बात का ध्यान रखे कि- इसके पहले कभी आपको सरकार की किसी दूसरी आवास योजना से घर खरीदने या निर्माण के लिए मदद नहीं मिली होनी चाहिए।

घर का क्षेत्रफल 200 वर्गमीटर से अधिक नहीं होना चाहिए

घर का अंदरूनी एरिया (दीवालों को छोड़कर) नीचे दिखाई गई लिमिट से अधिक नहीं होना चाहिए। EWS परिवारों के लिए इसकी अधिकतम लिमिट 30 वर्गमीटर और LIG परिवारों के लिए अधिकतम 60 वर्ग मीटर रखी गई है। MIG-I कैटेगरी के परिवारों के लिए इसकी लिमिट 160 वर्गमीटर और MIG-II कैटेगरी के परिवारों के लिए 200 वर्ग मीटर तय की गई है।

संपत्ति पर आपका कानूनी रूप से अधिकार होना चाहिए

जिस घर में विस्तार या सुधार के लिए आप लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं, वह आपके या आपकी पत्नी के नाम होनी चाहिए। संयुक्त रूप से भी आप दोनों के नाम पर भी हो सकती है। अगर आप EWS या LIG कैटेगरी में हैं और नई प्रॉपर्टी ले रहे है तो उसका स्वामित्व महिला के नाम होना चाहिए।

EWS और LIG परिवार की सालाना 6 लाख से अधिक आय नहीं होनी चाहिए

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन के आवेदन के लिए, आमदनी की लिमिट में, पूरे परिवार की कुल आमदनी देखी जाती है।

  • अगर आप बहुत कम आमदनी वाली कैटेगरी (Economically Weaker Section) में आते हैं तो आपके परिवार की सालाना आमदनी (Annual Income) 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अगर आप अल्प आमदनी वाली कैटेगरी (lower Income Group) में आते हैं, तो आपकी सालाना आमदनी (Annual Income) 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अपनी कुल सालाना पारिवारिक आय के बारे में एक घोषणा (declaration) भी आवेदन के साथ देना पड़ता है।

MIG (1) और MIG (2) की सालाना आय 12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

अगर आपका परिवार, मध्यम आमदनी वाली कैटेगरी Middle Income Groups (MIG1) में है तो सालाना आमदनी (Annual Income) 12 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। MIG1 ग्रुप में हैं तो सालाना आमदनी 18 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में एक घोषणापत्र (declaration) भी देना पड़ता है।

पति या पत्नी कोई भी आवेदन कर सकता है

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन के आवेदन के लिए पति या पत्नी कोई भी आवेदन कर सकता है। दोनों एक साथ भी आवेदन कर सकते हैं। दोनों में से किसी एक के आवेदन को, उस परिवार के आवेदन के रूप में माना जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, आपको घर बनाने या खरीदने के लिए, 2.67 लाख रुपए तक की मदद मिल सकती है। 25 जून 2015 को इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। इस योजना के क्या नियम और शर्तें हैं? इस योजना के लिए पात्रता क्या है? और आप कैसे इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं? इन सारी चीजों के बारे में, हम यहां जानकारी दे रहे हैं। Pradhan Mantri Awas Yojana Rules in Hindi

प्रधानमंत्री आवास योजना के नियम और शर्तें

देश के हर नागरिक को 2022 तक अपना पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया था। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नाम से योजनाएं है। इस लेख में हम शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए, लागू प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों और शर्तों को बताएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए नियमों की जानकारी अलग लेख में देंगे।

परिवार के नाम कहीं और पक्का घर नहीं होना चाहिए

आवेदन करने वाले व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर देश के हिस्से में कोई दूसरा पक्का घर नहीं होना चाहिए। उसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम भी नहीं। किसी एक परिवार के रूप में, निम्नलिखित सदस्य़ों को गिना जाता है।

  • पति
  • पत्नी
  • अविवाहित पुत्र
  • अविवाहित पुत्री

लेकिन अगर परिवार में कोई दूसरा वयस्क सदस्य (adult member) कमाई करने लगा है, तो बिना शादी के भी उसे अलग परिवार (different family) के रूप में माना जाएगा।

किसी अन्य योजना से घर बनाने को पैसा नहीं मिला हो

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मदद के लिए आवेदन करते वक्त इस बात का ध्यान रखे कि- इसके पहले कभी आपको सरकार की किसी दूसरी आवास योजना से घर खरीदने या निर्माण के लिए मदद नहीं मिली होनी चाहिए।

घर का क्षेत्रफल 200 वर्गमीटर से अधिक नहीं होना चाहिए

घर का अंदरूनी एरिया (दीवालों को छोड़कर) नीचे दिखाई गई लिमिट से अधिक नहीं होना चाहिए। EWS परिवारों के लिए इसकी अधिकतम लिमिट 30 वर्गमीटर और LIG परिवारों के लिए अधिकतम 60 वर्ग मीटर रखी गई है। MIG-I कैटेगरी के परिवारों के लिए इसकी लिमिट 160 वर्गमीटर और MIG-II कैटेगरी के परिवारों के लिए 200 वर्ग मीटर तय की गई है।

EWS Family30 वर्ग मीटर (323 वर्ग फुट)
LIG Family60 वर्ग मीटर (646 वर्ग फुट)
MIG-I Family160 वर्ग मीटर (1722 वर्ग फुट)
MIG-II Family200 वर्ग मीटर (2153 वर्ग फुट)

संपत्ति पर आपका कानूनी रूप से अधिकार होना चाहिए

जिस घर में विस्तार या सुधार के लिए आप लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं, वह आपके या आपकी पत्नी के नाम होनी चाहिए। संयुक्त रूप से भी आप दोनों के नाम पर भी हो सकती है। अगर आप EWS या LIG कैटेगरी में हैं और नई प्रॉपर्टी ले रहे है तो उसका स्वामित्व महिला के नाम होना चाहिए।

EWS और LIG परिवार की सालाना 6 लाख से अधिक आय नहीं होनी चाहिए

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन के आवेदन के लिए, आमदनी की लिमिट में, पूरे परिवार की कुल आमदनी देखी जाती है।

  • अगर आप बहुत कम आमदनी वाली कैटेगरी (Economically Weaker Section) में आते हैं तो आपके परिवार की सालाना आमदनी (Annual Income) 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अगर आप अल्प आमदनी वाली कैटेगरी (lower Income Group) में आते हैं, तो आपकी सालाना आमदनी (Annual Income) 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अपनी कुल सालाना पारिवारिक आय के बारे में एक घोषणा (declaration) भी आवेदन के साथ देना पड़ता है।
परिवार की कैटेगरीवार्षिक आय लिमिट
EWS Family₹ 3 लाख
LIG Family₹ 6 लाख

MIG (1) और MIG (2) की सालाना आय 12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

अगर आपका परिवार, मध्यम आमदनी वाली कैटेगरी Middle Income Groups (MIG1) में है तो सालाना आमदनी (Annual Income) 12 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। MIG1 ग्रुप में हैं तो सालाना आमदनी 18 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में एक घोषणापत्र (declaration) भी देना पड़ता है।

परिवार की कैटेगरीवार्षिक आय लिमिट
MIG (1) Family12 लाख
MIG (2) Family18 लाख

पति या पत्नी कोई भी आवेदन कर सकता है

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन के आवेदन के लिए पति या पत्नी कोई भी आवेदन कर सकता है। दोनों एक साथ भी आवेदन कर सकते हैं। दोनों में से किसी एक के आवेदन को, उस परिवार के आवेदन के रूप में माना जाएगा।

31 मार्च, 2022 तक कर सकते हैं आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है। दरअसल, यह योजना 2-2 साल के तीन चरणों में लागू की गई है। इस समय तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है। यह चरण 1 अप्रैल, 2019 को शुरू हुआ था, जोकि 31 मार्च, 2022 को पूरा हो जाएगा।

योजना की वेबसाइट के माध्यम से

प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। होमपेज पर ही Citizen Assessment टैब में क्लिक करने पर एक लिस्ट खुलती है। उसमें पहले नंबर पर ही Apply Online का ऑप्शन मिल जाता है। इस पर क्लिक करके अपने आधार नंबर की मदद से आप आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन का स्टेटस

आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन के लिए, जिस बैंक या हाउसिंक कंपनी के पास अप्लीकेशन जमा करेंगे, वहां से आपको एक Application ID नंबर मिलेगा। इस ID नंबर की मदद से आप चेक कर सकते हैं, कि आपके आवेदन पर प्रक्रिया कहां तक पहुंची। आपके मोबाइल पर इसके संबंध में SMS से भी अपडेट मिलते रहते हैं।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी ! हम सबसे पहले अपने इस blogs के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें !

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें !

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Post a Comment

0 Comments