google.com, pub-9828067445459277, DIRECT, f08c47fec0942fa0 New India Literacy :नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को मंजूरी

Welcome page

जागरूक मंच वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! यह Blogs सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है! इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है!

New India Literacy :नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को मंजूरी

New India Literacy Program approved :नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को मंजूरी


सरकार ने वित्‍तीय वर्ष 2022 से 2027 तक की अवधि के लिए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम मंजूर किया है। इसका उद्देश्‍य प्रौढ़ शिक्षा के सभी पहलुओं को राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और बजट 2021-22 में की गई घोषणाओं  के साथ जोड़ना है।

नव भारत साक्षरता योजना का उद्देश्‍य

शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार के नए मिशन के बारे में. शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्‍य को हासिल करना ही इस मिशन का उद्देश्य है. इस मिशन का नाम है- नव भारत साक्षरता अभियान’. इस योजना का उद्देश्‍य न केवल बुनियादी साक्षरता को लागू करना बल्कि उसे बढ़ावा भी देना है क्‍योंकि 21वीं शताब्‍दी के नागरिकों के लिए ये बहुत ही आवश्‍यक है।

क्या है केंद्र सरकार का नव भारत साक्षरता अभियान 

नव भारत साक्षरता अभियान के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से देश में 15 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के पांच करोड़ लोगों को इसके दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है.

राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने प्रौढ़ शिक्षा और जीवन भर के लिए विद्या प्राप्‍त करने की सिफारिशें की हैं। केन्‍द्रीय बजट 2021-22 की घोषणा में संसाधनों से ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभांन्वित होने,प्रौढ़ शिक्षा के समस्‍त पहलुओं के लिए ऑनलाइन मॉडयुल्‍स शुरू करने की बात कही गई थी।

कार्यक्रम ऑनलाइन माध्‍यम से लागू होगा

यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्‍यम से लागू किया जायेगा। इससे संबंधित सभी सामग्री और संसाधन डिजिटल माध्‍यम से उपलब्‍ध कराये जायेंगे। पंजीकृत स्‍वयंसेवियों को इसके लिए टी वी, रेडियो, सेल फोन आधारित निशुल्‍क ऐप्‍स और पोर्टल उपलब्‍ध कराये जायेंगे।

उम्मीद है पोस्ट आपको पसंद आई हो तो पोस्ट like share और कमेंट जरुर करे और अपने मिलने वालो को अवश्य बताये !

उपर दी गई जानकारी मे अगर यदि आपका कोई भी विचार,सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए जिससे हम आपकी मदद कर सकें !

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ! इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments