प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 7 रूपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी
राज्य सरकार ने प्रदेश में सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का निर्णय लिया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों में 7 रूपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
माननीय मुख्यमंत्री जी की मंजूरी के बाद अब ●अकुशल श्रमिक को 252 रुपए के स्थान पर 259 रुपए प्रतिदिन या 6734 रुपए प्रतिमाह, ●अर्द्धकुशल श्रमिक को 264 रुपए के स्थान पर 271 रुपए प्रतिदिन या 7046 रुपए प्रतिमाह, ●कुशल श्रमिक को 276 रुपए के स्थान पर 283 रुपए प्रतिदिन या 7358 रुपए प्रतिमाह तथा
●उच्च कुशल श्रमिक को 326 रुपए के स्थान पर 333 रुपए प्रतिदिन या 8658 रुपए प्रतिमाह मजदूरी प्राप्त होगी।
मजदूरों एवं कामगारों के आर्थिक हित को देखते हुए पुनरीक्षित दरों को भूतलक्षी प्रभाव यानि एक जुलाई, 2021से प्रभावी किया जाएगा।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी ! हम सबसे पहले अपने इस ब्लॉग के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें !
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें !
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

1 Comments
शानदार जानकारी के लिए धन्यवाद जी
ReplyDeleteयह Blogsमानवीय चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है| इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है|