google.com, pub-9828067445459277, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Apna Khata Portal Rajasthan /E Dharti Jamabandi Nakal by Khasra Number, apnakhata raj nic Map पोर्टल पर चेक करें

Welcome page

जागरूक मंच वेबसाइट पर आपका स्वागत है ! यह Blogs सामाजिक चेतना, आध्यात्मिक चेतना व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है! इस जागरूकता के अभियान में आप सबका स्वागत है!

Apna Khata Portal Rajasthan /E Dharti Jamabandi Nakal by Khasra Number, apnakhata raj nic Map पोर्टल पर चेक करें

 

Rajasthan Apna Khata portal पर सभी नागरिक Online land record देख सकते हैं | apnakhata rajasthan पोर्टल को E dharti के नाम से भी जाना जाता है! इसी आधिकारिक वेबसाइट पर आप जमीन सम्बंधित तमाम जानकारियां ले सकते हैं !

Khasra number से Jamabandi Nakal निकालना, Download करना, apna khata map (भू नक्शा) देखना इत्यादि ऐसी ही कुछ सुविधाएं हैं जिनके बारे में विस्तार से आपको इस पोस्ट में जानेगे  !

 




 राजस्थान सरकार  ने अपना खाता(Apna Khata) नाम से एक नई  वेबसाइट शुरू कर दी है | इसे इ भूमि (e-bhumi) portal के नाम से भी जाना जाता है | इस वेबसाइट के माध्यम से अब आप राजस्थान में किसी भी जमीन की जानकारी ऑनलाइन ही ले सकते हैं | जरुरी सुविधाएं जैसे खसरा नक्शा, खतौनी, जमाबंदी नक़ल और गिरधावरी रिपोर्ट बड़ी ही आसानी से घर बैठे ले सकते हैं |

राजस्थान अपना खाता | Apna Khata Rajasthan

राजस्थान अपना खाता apna khata raj nic पोर्टल के लाभ

·      राजस्थान अपना खाता से भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन देखा जा सकेगा !

·      राजस्थान अपना खाता से लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा विवरण (जमाबंदी नकल, खसरा नक्शा, खतौनी, गिरदावरी रिपोर्ट ) ले सकेंगे |

·      राजस्थान अपना खाता से समय की बचत होगी

·      प्रदेश के हर जिले के लोग इस सुविधा का लाभ कहीं से भी ले सकते हैं

Apna Khata Rajasthan Land Record – Khasra Number se Jamabandi Nakal Dekhen

आईये जानते हैं के इ धरती अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर जमाबंदी नक़ल ऑनलाइन कैसे निकलते हैं ! आपसे अनुरोध है दी गई प्रक्रिया का स्टेप बाय स्टेप पालन करें !

·      सबसे पहले आपको राजस्थान अपना खाता ऑनलाइन करने के लिए apna khata raj nic पोर्टल पर जाएँ

  • उसके बाद जिला चुनें लिंक पर क्लिक करके अपने जिले का चुनाव करें या फिर दिए गए नक़्शे में अपने जिले के नाम पर क्लिक करिये 
  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको तहसील का चुनाव करने के लिए कहा जाएगा
  • तहसील के नाम पर क्लिक करने के बाद पेज load होगा (पेज पूरी तरह खुलने तक इंतजार करें )
  • अब नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने गांव का नाम चुनना होगा
  • अब आवेदक की जानकारी सेक्शन में जाकर मांगी गई सारी जानकारी सही से भर दीजिये
  • नीचे नकल जारी करने के लिए विकल्प सेक्शन में जाकर विकल्प चुनें | यहाँ आपको बताना होगा के आप जमाबंदी नकल प्राप्त करने के लिए जरुरी जानकारी क्या देना चाहते हैं! आप खाता संख्या देना चाहते हैं, खसरा संख्या देना चाहते हैं , नाम से जानकारी लेना चाहते हैं या फिर USN/GRN से
  • जो भी विकल्प आप चुनेंगे उसके ऑप्शन आपको दाई तरफ उसके हिसाब से ऑप्शन जैसे खाता संख्या आदि दिख रहे हैं
  • सारी जानकारी सही से भर देने के बाद आप जमाबंदी नकल ऑनलाइन स्क्रीन पर भी देख पाएंगे और पीडीऍफ़ डाउनलोड भी कर सकते हैं| यह कुछ ऐसा दिखता है  :

 

 

उम्मीद है पोस्ट आपको पसंद आई हो तो पोस्ट like share और कमेंट जरुर करे और अपने मिलने वालो को अवश्य बताये ताकि इस प्रकार की जानकारी के लिए आपको बार बार पटवारी के चक्कर न लगाने पड़े !

धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments